कर्नाटक के राज्यपाल ने राष्ट्रपति को रिपोर्ट भेजी
बेंगलूर 31 अक्टूबर .वार्ता. कर्नाटक के राज्यपाल रामेश्वर ठाकुर ने आज रात राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटिल को एक रिपोर्ट भेजकर भारतीय जनता पार्टी.भाजपा. द्वारा जनता दल .सेक्यूलर. जद .एस. के समर्थन से राज्य में नयी सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद उपजे राजनीतिक घटनाक्रमों से अवगत कराया
राज्यपाल ने गत तीन अक्टूबर को जद .एस. द्वारा भाजपा को सत्ता नहीं सौंपने के कारण गठबंधन बिखरने से अब तक के सारे घटनाक्रम की रिपोर्ट भेजी है
खबर है कि श्री ठाकुर ने रिपोर्ट में उन 126 विधायकों के हलफनामों का भी उल्लेख किया है जिन्होंने श्री बी एस येदियुरप्पा को समर्थन देते हुए हलफनामे दाखिल किये हैं
राज्यपाल ने तीन अक्टूबर के बाद दोनों पार्टियों द्वारा एक दूसरे के खिलाफ लगाये गये आरोपों प्रत्यारोपों का भी उल्लेख किया है1 केंद्रीय मंत्रिमंडल की दो नवंबर को बैठक होने की संभावना है जिसमें इस पर विचार हो सकता है
रीता.सुरेशसुनील0010वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
