म प्र में आयकर विभाग ने सत्तारूढ भाजपा के 14 मंत्रियों को नोटिस दिए

भोपाल .31अक्टूबर .वार्ता. मध्यप्रदेश में सत्तारूढ भारतीय जनता पार्टी ..भाजपा.. के 14 मंत्रियों को आयकर विभाग ने नोटिस जारी करते हुए पूछा है कि उन्होंने चालू वित्त वर्ष में अपना आयकर रिटर्न दाखिल किया है अथवा नहीं

आयकर विभाग के सूत्रों का हालांकि कहना है कि मंत्रियों को नोटिस नहीं बल्कि पत्र भेज कर यह पूछा गया है कि उन्होंने रिटर्न दाखिल किए हैं या नहीं1 सामान्य जांच से जुडी प्रक्रिया के तहत संबंधित मंत्रियों को इस आशय के पत्र गत 25 अक्टूबर को भेजे गए1 विपक्ष की नेता जमुना देवी ने इस आशय की शिकायत विभाग में की थी जिसके बाद नोटिस जारी हुए

सूत्रों के अनुसार छह कैबिनेट मंत्रियों सर्वश्री गोपाल भार्गव. लक्ष्मीकांत शर्मा ् चौधरी चंद्रभान सिंह ्रमाकांत तिवारी ् कुसुम मेहदेले और कमल पटेल से यह पूछा गया है कि उन्होंने रिटर्न क्यों नहीं दाखिल किया

जबकि कैबिनेट मंत्रियों सर्वश्री अजय विश्नोई ् नरोत्तम मिश्रा ्जयंत मलैया ् राघवजी ् विजय शाह ् हिम्मत कोठारी और नागेंद्र सिंहतथा राज्यमंत्रियों तुकोजीराव पवार एवं नारायण कुशवाह से पूछा गयाहै कि उन्होंने रिटर्न उचित स्थान के बजाए अन्यत्र क्यों दाखिल किया1 जवाब देने के लिए मंत्रियों को पर्याप्त समय दिया गया है

इससे पूर्व श्रीमती जमुना देवी ने आयकर विभाग में मुख्यमंत्रीशिवराज सिंह चौहान की पत्नी द्वारा कथित रूप से व्यावसायिक वाहनखरीदे जाने से जुडे मामले की शिकायत की थी जिसका जांच विभागकरा रहा है

द्विवेदी.सुमन.रमेश2243वार्ता.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+