अखिल भारतीय वैश्य परिषद उ.प्र. में वैट के विरोध में
लखनऊ. 01 नवंबर.वार्ता. उत्तर प्रदेश में मूल्य वर्द्धित कर प्रणाली.वैट. लागू किए जाने के विरोध में अखिल भारतीय वैश्य परिषद ने भी मोर्चा खोल दिया है
परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमंत गुप्ता ने आज यहां प्रांतीय कार्यालय के उद्घाटन के बाद पत्रकारों से कहा कि राज्य में जबरदस्ती वैट लागू कराया जाना व्यापारियों के हित के खिलाफ है और यह उनके लिए ै फांसी के फंदे ै से कम नहीं है1 उन्होंने कहा कि वैट के विरोध में परिषद द्वारा शीघ्र ही बडे पैमाने पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा
राज्य में तेजी से बढते अपराध के ग्राफ पर श्री गुप्ता ने कहा कि राज्य में लूटपाट ् हत्या ् छिनैती और अपहरण की घटनाओं में तेजी से बढोतरी हो रही है जिसका सबसे अधिक प्रभाव वैश्य व्यापारी समाज पर पड रहा है
उन्होंने व्यापारियों की सुरक्षा के लिए ै वैश्य सुरक्षा आयोग ै गठित किए जाने की भी मांग की
उद्घाटन समारोह के दौरान दिल्ली के उद्योग श्रम एवं रोजगार मंत्री मंगत राम सिंघल मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे
रंजीत इंद्र रामलाल2310वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
