पुलिस मुठभेड में चार उग्रवादी समेत पांच मरे
शिलंग. 30 अक्टूबर. वार्ता. मेघालय की राजधानी शिलंग में आज सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड में प्रतिबंधित हीनीट्रेप नेशनल लिबरेशन काऊंसिल .एचएनएलसी. के चार उग्रवादियों समेत पांच लोग मारे गये और दो पुलिसकर्मी घायल हो गये
पूर्वी खासी पर्वतीय जिले के पुलिस अधीक्षक ए आर मावटोह ने यहां यूनीवार्ता को बताया कि शहर में क्लेव कालोनी के समीप वाहन पर जा रहे उग्रवादियों ने साढे सात बजे के करीब सुरक्षा बलों के विशेष अभियान दल को देखते ही उन पर अंधाधंुध फायरिंग शु कर दी1 पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की जिसमें चार उग्रवादियों समेत पांच लोग मारे गये1 इस मुठभेड में दो पुलिसकर्मी भी बुरी तरह जख्मी हो गये
श्री मावटोह के अनुसार आज दोपहर सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण करने वाले एचएनएलसी के एक उग्रवादी एंथनी मावटोह ने इन चारों के बारे में सुचना दी थी1 एंटनी बंगलादेश से मेघालय आया था
पुलिस अधीक्षक के मुताबिक इन उग्रवादियों को खासी पर्वतीय स्वायत्त जिला परिषद के अध्यक्ष एच एस श्याला और आत्मसमर्पण कर चुके एक अन्य उग्रवादी जुलियस के दोरफांग की हत्या के लिए यहां भेजा गया था
सुमन मधूलिका सत्या रामलाल2348वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
