बंगलादेश में पूर्व गृह मंत्री को 17 साल की जेल
ढाका.30 अक्टूबर.रायटर.बंगलादेश की एक अदालत ने देश के पूर्व गृह राज्य मंत्री लुतफ्ुजामन बाबर को अवैध हथियार रखने का दोषी करार देते हुये 17 साल कैद की सजा सुनाई है
श्री बाबर पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया की सरकार में मंत्री रह चुके है1अंतरिम सरकार की सुरक्षा एजेंसियों ने मई में उनके ढाका स्थित घर से अवैध हथियार बरामद किये थे
अदालत ने अपने फ्ैसले में कहा कि श्री बाबर को हथियार रखने का दोषी करार दिया जाता है और इसके लिये उन्हें 17 साल कैद की सजा दी गई है
उल्लेखनीय है कि बंगलादेश में जनवरी के बाद से अंतरिम सरकार ने राजनीति में भ्रष्टाचार के खिलाफ् एक अभियान चला रखा है1इस अभियान में अभी तक सैंकडो नेताओं को जेल भेजा जा चुका है
अंकुर पंचानन लखमी153
रायटर


Click it and Unblock the Notifications
