बेनजीर नवाज शरीफ के साथ कर सकतीं हैं चुनाव पूर्व समौता
इस्लामाबाद 30 अक्टूबर.वार्ता.पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी .पीपीपी.की अध्यक्ष बेनजीर भुट्टो ने कहा है कि उनकी पार्टी पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पाकिस्तान मुस्लिम लीग.नवाज. पीएमएल.एन. के साथ चुनाव पूर्व समौता कर सकती है
पाकिस्तानी अखबार डेली टाइम्स में सुश्री भुट्टो के हवाले से आज प्रकाशित रिपोर्ट में कहा गया है कि पीपीपी आगामी चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर पीएमएल.एन.के साथ समौता कर सकती है1उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी लोकतंत्र का समर्थन करने वाली किसी भी पार्टी से बातचीत के लिये तैयार है
सुश्री भुट्टो ने चुनाव से पहले सभी राजनीतिक पार्टियों की सहमति से देश में अंतरिम सरकार का गठन किये जाने की जरूरत पर भी जोर दिया1उन्होंने कहा कि सरकार इस दिशा में उनके साथ बातचीत कर रही है हालांकि कार्यकारी प्रधानमंत्री के बारे में बातचीत किया जाना बाकी है
पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में लोकतंत्र बहाल करने का विरोध करने वाले ही कट्टरपंथियों को बढावा दे रहे हैं1उन्होंने कहा कि देश में सुरक्षा का खतरा उत्पन्न हो गया है और जनता को आतंकवाद का समूल अंत करने के लिये चलाये जा रहे आंदोलन का खुल कर समर्थन करना चाहिये
निर्मल.पंचानन.प्रभु 1157वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
