बि्रटेन में एशियाई तथा अश्वेतों के खिलाफ अपराध बढे.रिपोर्ट
लंदन 30 अक्टूबर.वार्ता. ब्रिटेन में जारी सरकारी आंकडों के मुताबिक यहां रहने वाले धार्मिक अल्पसंख्यकों.एशियाई मूल के लोगों तथा अश्वेतोें के खिलाफ हिंसा की घटनाओं में वृद्धि दर्ज की गई है
..बि्रटेन के..न्यायमंत्रालय.. द्वारा जारी आंकडों के मुताबिक वर्ष2005..06 के दौरानअल्पसंख्यकों.एशियाई नागरिकों तथा अश्वेतों के खिलाफ विभिन्न अपराध के 41 हजार मामले दर्ज किए गए थे जो इससे पहले वर्ष से 12 फीसदी ज्यादा थे
इन आंकडों के विश्लेषण से पता चलता है कि अमरीका पर 9/11 के हमलो के बाद से मुस्लिम अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसक वारदातें तथा उनकी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की घटनाएं बढी हैं
आंकडे के मुताबिक हत्या की घटनाओं का शिकार सात फीसदी एशियाई मूल के लोग हुए जबकि चार फीसदीअन्य अल्पसंख्यक समुदाय के थे1 एक अखबार के मुताबिक गृह विभाग के आंकडों में बताया गया है कि एक दशक पहले की तुलना में इस साल एशियाई मूल के लोगों के साथ छुरेबाजी और मारपीट की घटनाएं दो गुनी हो गयी हैं
हाल में गत 20 अक्टूबर को हैम्पशायर में एक भारतीय नागरिक को कुछ युवाओं ने कथित प से पीट.पीट कर मार डाला था1 इसके अलावा आंकडों में ये भी साफ है कि गोरों की तुलना में अश्वेतों को रोककर उनसे पूछतांछ और तलाशी की सात गुनी ज्यादा घटनाएं होती हैं
पंचानन.अंकुर.ति्रपाठी1506वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
