सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करे सरकार ..चौधरी
इस्लामाबाद 30अक्टूबर .वार्ता. पाकिस्तान में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश इफ्तिखार मोहम्मद चौधरी ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ् की वतन वापसी के बारे में दिये गये शीर्ष अदालत के फ्ैसले का सरकार को पालन करना होगा
इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने 23 अगस्त को दिये फ्ैसले में कहा था कि श्री शरीफ् को पाकिस्तान लौटने का पूरा अधिकार है1लेकिन आज सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सरकार को शीर्ष अदालत के फ्ैसले का सम्मान करना होगा1हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई आठ नवंबर तक टाल दी क्योकि अटार्नी जनरल मलिक मोहम्मद कयूम ने कहा कि इस बारे में उन्हें सरकार के शीर्ष नेतृत्व से बात करनी होगी
उल्लेखनीय है कि श्री शरीफ् दस अक्टूबर को पाकिस्तान लौटे थे लेकिन सरकार ने कुछ घंटो के भीतर ही उन्हें जबरन सऊदी अरब प्रत्यार्पित कर दिया था
सुप्रीम कोर्ट ने इस बात पर भी नाराजगी जताई कि प्रधानमंत्री शौकत अजीज ने विदेश मंत्रालय को मौखिक प से यह आदेश दिया था कि दस अक्टूबर को श्री शरीफ् के पाकिस्तान लौटते ही उन्हें विमान से सऊदी अरब भेज दिया जाये
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री ने भी अदालत के आदेश को नहीं माना है1यह एक गंभीर मामला है1आज हुई सुनवाई में विदेश मंत्रालय के सचिव रिया मोहम्मद खान खुद अदालत में उपस्थित थे
अंकुर.रमेश1918 वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
