ब्लैकमेलिंग के आरोपी ऐशों आराम की जिदंगी के ख्वाहिशमंद
लंदन 30 अक्टूबर .रायटर. बि्रटेन के शाही परिवार के एक सदस्य को सेक्स और नशीले पदाथोर्ं के सेवन के मामले में ब्लैकमेल करने के दोनों आरोपी व्यक्ति ऐशों आराम की जिंदगी जीने के ख्वाहिशमंद है
संडे टाइम्स में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार बि्रटेन में सनसनी फ्ैलाने वाले इस कांड के एक आरोपी इयान स्ट्राचन ऐसा व्यवहार करता है मानों वह किसी अमीर व्यक्ति का बेटा हो जबकि मैकगुईगान ऐसा जीवन बीताना चाहता है जिसमें उसे कभी काम न करना पडे
स्ट्रेचन लंदन के क्लबों में जाना पहचाना नाम है जबकि मैकगुईगान शराब के नशे में डूबा रहता है
उल्लेखनीय है कि ये दोनों व्यक्ति शाही परिवार के एक सदस्य से पचास हजार पाउण्ड की मांग कर रहे थे और धमकी दे रहे थे कि धन नहीं मिलने पर वे एक वीडियो टेप जारी कर देंगे जिसमें शाही परिवार के इस सदस्य को एक नौकर के साथ मुख मैथुन कराते हुये तथा कोकीन का नशा करते हुये दिखाया गया है1 दोनों आरोपियों का कहना है कि यह वीडियो उन्हें बकिंघम पैलेस से मिला है
एक सदी से भी अधिक समय में यह पहला मामला है जब ब्रिटिश शाही परिवार के किसी सदस्य को ब्लैकमेल करने की कोशिश की गई है1 बकिंघम पैलेस से अभी कोई टिप्पणी व्यक्त नहीं की गई है
लंदन पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत ने ब्लैकमेल के आरोप में अभियुक्त मानते हुये हिरासत में भेज दिया है और टेप के प्रसारण पर रोक लगा दी है1इस मामले की सुनवाई 20 दिसम्बर को होनी है1 यह सुनवाई बंद कमरे में होगी1 संवाद प्रतिबंधों के कारण शाही परिवार के इस सदस्य की पहचान उजागर नहीं की गयी है
पुलिस ने 11 सितम्बर को इन युवकों को एक होटल में खुफिया जाल बिछाकर पकडा था1 दोनों युवकों ने बकिंघम पैलेस के नौकर को बुलाकर वीडियो दिखाया था
शोभित अंकुर जगबीर1702रायटर


Click it and Unblock the Notifications
