करोल बाग में व्यवसायी की हत्या
नई दिल्ली 30 अक्टूबर .वार्ता. राजधानी दिल्ली के करोल बाग इलाके में आज रात दो युवकों ने एक व्यवसायी की हत्या कर दी
पुलिस ने यहां बताया कि पचास वर्षीय आभूषण व्यवसायी अवधेश शर्मा को आज शाम करीब छह बजे उनकी दुकान पर आए दो युवकों ने चाकू मार दिया
श्री शर्मा की मौत मौके पर ही हो गई 1 उधर पास से गुजर रहे एक हेड कांस्टेबल ने एक हत्यारे को पकड लिया जबकि दूसरा भागने में सफल रहा
सत्यकामसुनील003
वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
