एंथोनी क्लारे का निधन
डब्लिन, 31 अक्टूबरः मनोवैज्ञानिक, प्रसारक और लेखक और प्रोफेसर एंथोनी क्लारे का 64 वर्ष की आयु में निधन हो गया.
आयरिश मीडिया मुताबिक बीबीसी की रेडियो फोर श्रृंखला "इन द साइकेट्रिस्ट चेयर" के प्रस्तुतकर्ता के रूप में ख्यातिप्राप्त करने वाले क्लारे का इस सप्ताह के अंत में पेरिस में निधन हो गया.
उनके देहावसान पर शोक व्यक्त करते हुए डब्लिन के मेटर माइसरीकोरडीआई अस्पताल में मनोविज्ञान की प्रोफेसर पैट्रीशिया केसी ने कहा कि वह केवल आयरलैंड और ब्रिटेन में ही प्रसिद्व नहीं थे बल्कि उनकी लोकप्रियता दुनिया के कई देशों में भी थी.


Click it and Unblock the Notifications
