लालू ने पुलिस जांच समिति की विश्वसनीयता पर प्रश्न उठाया
नयी दिल्ली .30 अक्टूबर. वार्ता. रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव ने बिहारके भागलपुर में अपराधी को मोटर साइकिल से बांध कर घसीटे जाने की घटना की जांच करने वाली समिति द्वारा संबद्ध पुलिसकर्मियों को क्लीन चिट दिये जाने पर आपत्ति जताते हुये उक्त समिति की विश्वसनीयता पर प्रश्न चिन्ह लगाया1 उन्होंने आज यहां आयी सी एस आयी के एक कार्यक्रम में कहा कि सारी दुनिया ने पुलिसकर्मी द्वारा अपराधी को मोटरसाइकिल पर बांध कर घसीटे जाते टेलीविजन पर देखा और समिति कह रही है कि पुलिसकर्मी निदोष है1 श्री प्रसाद ने सवालिया लहजे में कहा कि लोगों ने जो देखा वह सही है या जांच समिति सही कह रही है
मनोहर.पुनीत.सत्या.राणा 2118वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
