आर्थिक विकास खतरा बाहर से .बैंक चुनौती का सामना करें..रेड्डी
नयी दिल्ली. 30 अक्टूबर ..वार्ता.. रिजर्व बैंक गवर्नर वाई. वी. रेड्डी ने आर्थिक विकास की रफ्तार को बरकरार रखने पर जोर देते हुये कहा कि इसके स्थायित्व को अगर कोई खतरा है तो वह घरेलू कारणों से नहीं बल्कि विदेशी स्रोतों से ज्यादा है
चालू वित्तीय वर्ष की रिण एवं मौद्रिक नीति की अर्धवार्षकि समीक्षा जारी करने के बाद वीडियो कान्प्रेंसिंग के जरिये संवाददाताओं के सवालों के जबाव में श्री रेड्डी ने कहा कि रिण नीति में संशोधन के जो भी नीतिगत कदम आज उठाये गये हैं उनका उद्देश्य आर्थिक विकास की उच्च रफ्तार को बनाये रखना है
बैंकों के नकद सुरक्षित अनुपात .सीआरआर. को आधा प्रतिशत बढाकर 7.5 प्रतिशत करने के प्रभाव स्वप ब्याज दरों में वृद्धि के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने सीधे कुछ कहने के बजाय कहा कि इस मुद्दे पर कोई भी निर्णय अलग अलग बैंकों पर निर्भर करता है1 इसका मुकाबला हर एक बैंक को अपने ढंग से करना है. उन्हें इस चुनौती का सामना करना होगा1 डा.रेड्डी ने बैंकों को सीख देते हुये कहा कि उन्हें कामकाज में अनुचित तरीके नहीं अपनाने चाहिये. कर्ज वसूली के लिये गुंडों की तरह एजेंटों का इस्तेमाल किये जाने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि बैंकों को अपने ग्राहकों के साथ उचित व्यवहार करना चाहिये. इस बात का ध्यान रखना चाहिये कि वसूली के मामले में ग्राहकों को परेशान नहीं किया जाये1 उन्होंने यह भी कहा कि बैंकों को ब्याज दरें घटने की स्थिति में तुरंत ग्राहकों को इसका लाभ मिलना चाहिये
महाबीर.पुनीत.रमेश1926जारी.वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
