भारत ने विकसित की स्टैल्थ टेक्नोलाजी
नयी दिल्ली 30 अक्टूबर .वार्ता. एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में भारत ने युद्धपोतों क ेलिए स्टैल्थ टेक्नोलॉजी विकसित कर ली है जिससे युद्धपोतों को दुश्मन की नजर से बचाया जा सकता है1 युद्धपोतों के लिए यह टेक्नोलाजी नौसेना विज्ञान एवं टेक्नोलाजी लेबोरेटरी ने विकसित की है और इसे रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के चीफ कंट्रोलर शिवतनु पिल्लै कल विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के हवाले करेंगे1 रक्षा सूत्रों ने कहा कि यह टेक्नोलाजी विकास के चरण से गुजर रहे भारतीय युद्धपोतों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी1 इससे पहले यह लेबोरेटरी ऐसी अनेक प्रौद्योगिकी विकसित कर चुकी है जो दुश्मन के हमले के समय युद्धपोतों को नुकसान पहुंचने से बचा सकती हैं1 लेकिन स्टैल्थ टेक्नोलाजी विकसित कर प्रयोगशाला ने भारत को गिने चुने देशों की श्रेणी में खडा कर दिया है1 विकसित देशों ने यह टेक्नोलाजी विकसित तो की है लेकिन इसका साा करने से वे गुरेज करते रहे हैं1 कौशिक संजीव अजय रामलाल1947वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
