.......
श्री वेंकैया नायडू ने कहा कि कर्नाटक में लोकतंत्र पर हमला हो रहा है1राज्यपाल को भाजपा जद.एस. विधायकों ने स्वयं उपस्थित हो अपने हस्ताक्षरित शपथपत्र भी सौंप दिये है फिर भी इस गठबंधन को सरकार बनाने का न्योता नही दिया जाना शर्मनाक है
उन्होंने आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार और कांग्रेस मिलकर गन्दी राजनीति कर रही हैं1 उन्होंने कांग्रेस को लताड लगाते हुए कहा .. वह प्याज भी खायेगी और जूते भी1.. अर्थात अन्त में उसे इस गठबंधन को सरकार बनाने का न्योता दिलवाना ही पडेगा1 उन्होंने राज्यपाल से जनादेश का पालन करने और उनके गठबंधन को सरकार बनाने का न्योता देने का अनुरोध किया है
उल्लेखनीय है कि भाजपा जद.एस.गठबंधन ने 129 विधायकों के शपथ पत्र राज्यपाल को सौंपा थे1 साथ ही यह घोषणा की थी कि अगर उन्हे सरकार बनाने का जल्द न्योता नही दिया गया तो भाजपा कार्यकर्ता सडकों पर उतरेगें
निगम.संजीव.अजय.ति्रपाठी1857वार्ता