स्वतंत्रता सेनानी की विधवा को जीवन पर्यन्त आवास सुविधा नहीं
नयी दिल्ली 30अक्टूबर .वार्ता. दिल्ली उच्च न्यायालय ने एक स्वतंत्रता सेनानी की विधवा को आजीवन आवास सुविधा उपलब्ध कराने की मांग करने वाली एक याचिका खारिज कर दी
सरकार ने 77 वर्षीय ज्ञानवती दरबार के पति को लोदी रोड पर 1994 में एक आवास आवंटित किया
श्रीमती दरबार ने आवास अपने पास रखने के लिए उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है
याचिका पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश एम.के. शर्मा और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने कहा कि तथ्यों और परिस्थितियों के आधार पर याचिका स्वीकार नहीं की जा सकती1 आवास का आवंटन पूरीतरह से तदर्थ और अस्थायी है और किसी भी समय समाप्त किया जा सकता है
न्यायालय ने कहा कि शहरी विकास मंत्रालय के दिशा निर्देशों के अनुसार स्वतंत्रता सेनानी के निधन के बाद सरकार की आवास नीति के तहत पत्नी आवास पर दावा नहीं कर सकती
हालांकि केन्द्र सरकार की आेर से मामले की पैरवी कर रहे वकील ने श्रीमती दरबार को स्वतंत्रता सेनानी परिसर में दूसरा आवास देने की पेशकश की है
सत्या.अजय.रमेश1954वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
