संप्रग सरकार कार्यकाल पूरा नहीं करेगी. आडवाणी

नयी दिल्ली 30 अक्टूबर .वार्ता. लोकसभा में विपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी ने मध्यावधि चुनाव की संभावना व्यक्त करते हुए आज कहा कि देश में व्याप्त अनिश्चितता के माहौल को देखते हुए लगता है कि मौजूदा सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पायेगी

डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति न्यास द्वारा हिन्दी और अंग्रेजी में प्रकाशित पुस्तिका ..संकल्प.. का यहां विमोचन करते हुए श्री आडवाणी ने कहा कि केन्द्र में अनिश्चितता का माहौल बन गया है जिसे देखते हुए यह लगता है कि यह सरकार वर्ष 2009 तक नहीं चलेगी और लोकसभा चुनाव पहले ही हो सकते है

उन्होंने कहा कि डा0 मनमोहन सिंह की सरकार मंहगाई. सुरक्षा और अल्पसंख्यकवाद के मुद्दों पर पूरी तरह विफल रही है1 उन्होंने कहा कि अगर इस देश में गठबंधन सरकार आवश्यक हो गई तो वर्ष 2004 से चल रही इस सरकार के गठबंधन जैसा गठबंधन नहीं होना चाहिये1 उन्होंने कहा कि पूर्व राजग गठबंधन एक आदर्श गठबंधन था. जिसे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने बखूबी चलाया था

श्री आडवाणी ने देश के पहले गृहमंत्री सरकदार वल्लभ भाई पटेल की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने अपने साढे तीन वषो के शासनकाल में देश के 533 राजवाडों को भारत में विलय करा दिया था1 प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु द्वारा केवल जम्मू कश्मीर को अलग कर देने की जिद के कारणवह आज भी विवाद का विषय है1 उन्होंने कहा कि केन्द्र में राजग की सरकार बनने पर यह विवाद और धारा 370 को खत्म कर दिया जायेगा ताकि एक देश में दो प्रधान और दो संविधान नहीं हरे1 उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताटों से पार्टी की राष्ट्रवादी विचारधारा समने के लिये .संकल्प. के सभी लेखों को पढने और प्रतिवर्ष ऐसे प्रकाशन शुरु करने का अनुरोध किया

निगम संजीव अजय रामलाल192

जारी.वार्ता.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+