सोने की चमक पड़ी फीकी.चांदी की उछाल जारी

नयी दिल्ली.30 अक्टूबर .वार्ता. वैश्विक बाजारों में मंदे के समाचारों से पिछले चार कारोबारी दिनों से उछाल मारती सोने की रफ्तार पर आज ब्रेक लग गया लेकिन चांदी के भाव ऊंचे बने हुए हैं1 सोने में जहां 110 रूपए की नरमी रही वहीं चांदी 190 रूपए का उछाल रहा

टोक्यो से मिले समाचारों के अनुसार मुनाफावसूली और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के समाचारों से वहां सोने कल के 794.40 डालर प्रति ट्राय औंस के मुकाबले एक समय 1.6 प्रतिशत गिर कर 782 डालर प्रति ट्राय औंस रह गया1 कारोबारियों की नजर अमरीका के फेडरल रिजर्व की कल होने वाली बैठक पर टिकी है1 उम्मीद की जा रही है फेड मौद्रिक प्रणाली में तरलता बढ़ाने के लिये ब्याज दरों को चौथाई फीसदी तक घटा सकता है

अंतिम समाचार मिलने तक टोक्यो में सोने के भाव न्यूयार्क में सोमवार के 794.40 डालर प्रति ट्राय औंस के मुकाबले लगभग नौ डालर गिरकर 783.30..784.10 डालर प्रति ट्राय औंस रह गए

हालांकि टोक्यों में फंडों की जोरदार खरीदारी से चांदी में अच्छी तेजी रही लेकिन बाद में इसमें हल्की नरमी रही1 इसके भाव सोमवार को न्यूयार्क के 14.39..14.44 डालर प्रति ट्राय औंस से चार से पांच सेंट नरम होकर 14.35..14.39 डालर प्रति ट्राय औंस बोली गयी

विदेशों में मंदे के समाचारों से स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड चार दिनों की तेजी के बाद नरमी का रूान रहा1 कारोबारियों का कहना है कि ऊंचे भाव के कारण सोने की खरीदारी कम हो रही है1 सोना 110 रूपए टूट कर 10110 रूपए प्रति 10 ग्राम रह गया1 अलबत्ता चांदी 190 रूपए उछलकर 19070 रूपए प्रति किलो हो गयी

भाव पए में इस प्रकार रहे.. सोना.प्रति दस ग्राम.. स्टैंडर्ड 10110 बिटुर 10050 गिन्नी.प्रति आठ ग्राम.. 8100 चांदी.प्रति किलो. टंच.999.हाजिर 19070 साप्ताहिक डिलीवरी 18900 चांदी सिक्का.प्रति सैंकडा.. लिवाली 24700 बिकवाली 24800सुभाष.कैलाश लखमी1706वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+