अधिवेशन का एजेंडा अभी तय नहीं . मोइली
नयी दिल्ली. 30 अक्तूबर. वार्ता. कांग्रेस ने इस खबर को गलत बताया है कि 17 नवंबर को यहां होने वाले पार्टी अधिवेशन में भारत अमरीका नागरिक परमाणु समौते पर चर्चा नहीं रिपीट नहीं कराने का फैसला किया है
कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख वीरप्पा मोइली ने आज यहंा संवाददाताओं से कहा कि अधिवेशन का एजेंडा अभी तक तय नहीं किया गया है1 ऐसे में यह कैसे कहा जा सकता है कि इसमें परमाणु करार पर चर्चा नहीं होगी
परमाणु करार के बारे में पार्टी की रणनीति के बारे मेें पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन और वामदलों की 16 नवंबर को होने वाली बैठक तक इंतजार करना चाहिये1 इस बैठक के अगले दिन ही कांग्रेस का अधिवेशन बुलाये जाने की आेर ध्यान खींचे जाने पर उन्होंने कहा कि इन दोनों का एक दूसरे कोई लेना देना नहीं है
परमाणु करार पर भाजपा का समर्थन लेने की संभावनाओं के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि भाजपा रोज अपना रुख बदलते रहती है1 उसका सही रुख क्या है हमें यही नहीं पता1 परमाणु करार को लेकर अमरीका द्वारा सीधे भाजपा से बात करने के बारे में उन्होंने कोइर््र भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया
जय .सत्या.राणा 2036वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
