रिजवानुर की रहस्यमय मौत के मामले में पुलिस अधिकारियो से पूछताछ
कोलकाता.30अक्टूबर.वार्ता1कोलकाता के ग्राफ्िक डिजाइनर रिजवानुर्रहमान की रहस्यमय मौत के मामले में केन्द्रीय जांच ब्यूरों .सीबीआई.के दल ने आज यहां भारतीय पुलिस सेवा के दो वरिष्ठ अधिकारियों समेत चार पुलिस कर्मियों से गहन पूछताछ की
सीबीआई के संयुक्त निदेशक अरूण कुमार ने संवाददाताओं को यह जानकारी देते हुए बताया कि इन पुलिस अधिकारियों ने रिजवानुर मामले में कयी अहम जानकारी दी है
सूत्रों के मुताबिक श्री कुमार और पुलिस उपमहानिरीक्षक सतीश गोलचा ने पूर्व पुलिस उपायुक्त ज्ञानवंत सिंह और अजय कुमार से इस मामले में आधे घंटे तक यहां के एक विश्रामगृह में पूछताछ की1रिजवानुर की रहस्यमय मौत के दौरान ये दोनों अधिकारी पुलिस मुख्यालय में क्रमश अपराध और खुफ्िया विभाग के प्रभारी थे
सीबीआई दल ने इसके अलावा पूर्व सहायक पुलिस आयुक्त सुकांति चक्रवर्ती और सब इंस्पेक्टर कृष्णेंदू दास से भी पूछताछ की1 ये दोनों कोलकाता में पुलिस मुख्यालय की खुफ्िया शाखा में पदस्थापित थे
सीबीआई सूत्रों न ेबताया कि श्री चक्रवर्ती और श्री दास के बैंक खातों की छानबीन भी की गयी है1श्री चक्रवर्ती पर आरोप है कि उन्होंने अशोक टोडी की शिकायत पर रिवजवानुर और उसकी पत्नी को परेशान किया था जबकि दास इन्हें धमकी भरे फ्ोन किया करता था
जनता की आेर से इस मामले की निष्पक्ष जांच के बढते दबाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य के आदेश पर श्री मुखर्जी के अलावा इन चारों पुलिस अधिकारियों का पहले ही तबादता किया जा चुका है
मधूलिका.सत्या.रमेश2309वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
