दक्षिणी दिल्ली की एक सडक का नाम प्रमोद महाजन मार्ग रखा गया
नयी दिल्ली. 30 अक्टूबर. वार्ता. भारतीय जनता पार्टी .भाजपा. के दिवंगत नेता प्रमोद महाजन क ी 59 वीं जयंती के अवसर पर आज दक्षिणी दिल्ली की एक सडक का नाम उनके नाम पर रख दिया गया
लोकसभा में विपक्ष के नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने साकेत के पीवीआर काम्पलेक्स और महरौली बदरपुर रोड को जोडने वाली सडक को आज श्री प्रमोद महाजन के नाम पर समर्पित कर दिया1 इस अवसर पर श्री प्रमोद महाजन की विधवा पत्नी रेखा महाजन. वरिष्ठ भाजपा नेता विजय गोयल और स्थानीय भाजपा विधायक विजय जौली तथा दिल्ली की महापौर आरती मेहरा मौजूद थीं
उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष अप्रैल में श्री प्रमोद महाजन की उन्हीं के भाई प्रवीण महाजन ने गोली मारकर हत्या कर दी थी1 तीस अक्टूबर 1949 को जन्मे श्री प्रमोद महाजन भाजपा की दूसरी पीढी के नेताओं में प्रमुख थे
अपेक्षाकृत युवा टेक्नोक्रेट नेताओं में शामिल श्री प्रमोद महाजन भाजपा के क ई चुनावी जीत के रणनीतिकार थे
सुमन.सत्या.राणा 2034वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
