मेडिकल कॉलेज में एन.आर.आई.कोटे के दुरूपयोग के मामले मे
नोटिसजबलपुर 30 अक्टूबर.वार्ता. मध्यप्रदेश के उज्जैन में स्थित आर.डी.गार्डीमेडीकल कॉलेज द्वारा एन.आर.आई.कोटे के दुरूपयोग किये जाने केमामले में दायर जनहित याचिका पर उच्च न्यायालय ने कॉलेज ्राज्यशासन के चिकित्सा शिक्षा विभाग विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन ्मेडीकल कौंसिल ऑफ इंडिया ्निजी चिकित्सा एवं दंत चिकित्सा महाविद्यालयों के संगठन ..डी मेट.. और इनमें गलत तरीके से प्रवेश प्राप्त करने वाले छात्रों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये है
मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर के मुख्य न्यायाधीश अनंगकुमार पटनायक और न्यायाधीश अजीत सिंह की संयुक्त पीठ ने अंतरिमआदेश जारी करते हुए कॉलेज प्रबंधन को एन.आर.आई.कोटे में प्रवेशसे संबंधित समस्त रिकार्ड सहित 6 सप्ताह के भीतर जवाब प्रस्तुत करनेके निर्देश जारी किये और कहाकि कॉलेज प्रशासन यह बताए कि एन.आर.आई. प्रवेश हेतु कितनी फीस किस तरीके से ली जाती है एवं उसका अभी तक उनके द्वारा किस प्रकार उपयोग किया गया है
याचिकाकर्ता के अधिवक्ता पुरूषेन्द्र कौरव ने उच्चतम न्यायालयद्वारा पी.ए.इनामदार प्रकरण में दिये निर्णय एन.आर.आई.कोटे की सीटेंकेवल वास्तविक एन.आर.आई.छात्रों को दिये जाने का प्रावधान काहवाला देते हुए बताया कि इस प्रावधान के विपरीत ् गार्डी मेडीकलकॉलेज द्वारा ऐसे छात्रों कों प्रवेश दे दिया गया जो न खुद एन.आर.आई.थे और ना ही उनके अभिभावक 1 इसके साथ ही इन छात्रों के द्वारा डीमेट परीक्षा में 50 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त किये गये है
घोलप.मधूलिकारमेश2328वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
