कर्नाटक में चुनाव एकमात्र विकल्प. कांग्रेस

नयी दिल्ली. 30अक्तूबर .वार्ता. कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा भंग करने की मांग को दोहराते हुये आज कहा कि कुछ दिनों पहले तक आरोप प्रत्यारोप में जुटे जनतादल. एस. और भारतीय जनता पार्टी .भाजपा. कैसे राज्य को स्थिर सरकार दे सकते हैं

कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख वीरप्पा मोइली ने यहां संवाददाताओं से कहा कि पार्टी का स्पष्ट मानना है कि कर्नाटक में विधानसभा भंग कर नये सिरे से चुनाव कराया जाना चाहिये लेकिन राज्य में क्या होगा इसका फैसला राज्यपाल रामेश्वर ठाकुर को करना है

उन्होंने कहा कि राज्य में राष्ट्रपति लागू किये जाने से पहले राज्य के सभी दलों ने कहा था कि राज्य विधानसभा के चुनाव कराये जाने चाहिये1 लेकिन जनतादल. एस. और भाजपा अब इससे पलट गये हैं इससे पता चलता है कि सत्ता हासिल करने के लिये वे किस हद तक जा सकते हैं1 जनता दल. एस. के प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौडा ने राष्ट्रपति. प्रधानमंत्री और राज्यपाल को पत्र लिखकर गुहार लगायी थी कि विधायकों की खरीद फरोख्त रोकने के लिये विधानसभा को भंग कर दिया जाना चाहिये1 अब इसी के जरिये वहां सरकार बनाने का दावा किया जा रहा है1 श्री देवेगौडा ने स्वयं कहा कि वह अपनी पार्टी को बचाने के लिये भाजपा का समर्थन कर रहे हैं1 इस तरह से बनने वाली सरकार कब तक चल पायेगी

उन्होंने कहा कि उन्हीं दलों ने राज्य में सरकार बनाने का दावा कर रहे है जिनकी आपसी कलह की वजह से पिछली सरकार गिरी थी1 ऐसे में उनके नये दावे पर कैसे भरोसा किया जा सकता है1 श्री मोइली ने आरोप लगाया कि कुमारस्वामी सरकार ने कर्नाटक की जनता की पूरी तरह उपेक्षा की और वह पूरी तरह राज्य को लूटने में लगी रही1 राज्यपाल के सामने भाजपा और जनतादल. एस. द्वारा विधायकों की परेड कराये जाने के संबंध में उन्होंने कहा कि ऐसा करके दोनों दल अपने गलत कायो को छिपा नहीं सकते

जय.सत्या.रमेश201

वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+