केन्द्रीय एवं राज्य कर्मचारी एक दिवसीय देशव्यापी हड़ताल पर रहे
नयी दिल्ली.30 अक्टूबर.वार्ता.केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए गठित छठे वेतन आयोग के परिप्रेक्ष्य में एक हजार रूपये अंतरिम राहत देने नयी पेंशन योजना वापस लेने .आवश्यक वस्तुओं की कीमते घटाने आदि मांगों को लेकर आज देशभर के केन्द्रीय और राज्य कर्मचारी तथा शिक्षक एक दिवसीय हड़ताल पर रहे
इस हड़ताल का आहवान सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लाइज एवं वकर्स ने किया था
देशभर के 12 लाख केन्द्रीय कर्मचारियों के साथ 80 लाख राज्य सरकार के कर्मचारी और स्कूल एवं विश्वविद्यालय के 25 लाख शिक्षक अपनी 12 सूत्री मांगों को लेकर एकदिवसीय हड़ताल पर रहे
सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लाइज एवं वकर्स के महासचिव के.के.एन.कुट्टी ने बताया कि केरल. पश्चिम बंगाल. पूवोत्तर राज्यों. आंध्र प्रदेश .तमिलनाडु .महाराष्ट्र .कर्नाटक .मध्यप्रदेश .गुजरात .राजस्थान .छत्तीसगढ .उत्तर प्रदेश. उत्तराखंड और उत्तरपश्चिम भारत में कर्मचारी हड़ताल पर रहे
उन्होंने बताया कि 19 सितम्बर को हड़ताल का नोटिस दिये जाने के बावजूद केन्द्र ने कल तक कोई बातचीत नहीं की
इस बीच इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल के तहत केन्द्रीय सचिवालय गैर राजपत्रित कर्मचारी संघ ने आज यहां हड़ताल के समर्थन में नयी दिल्ली में संसद के समक्ष जंतर..मंतर पर धरना दिया1 संघ की यहां जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार इस धरना कार्यक्रम की अगुवाई अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद और महासचिव डी पी एस मदान ने की. जिसमें काफी संख्या में कर्मचारियों ने हिस्सा लिया1 इनकी अन्य मांगों मेंसभी योग्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को एलडीसी में पदोन्नति देने और यूडीसी एवं असिस्टेंट के बीच वेतन की असमानता दूर करने एवं सामान्य भविष्य निधि की ब्याज दरों में बढ़ोतरी करना शामिल है
देवेन्द्र.अजय.ति्रपाठी1900वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
