बैंक ग्राहकों के साथ उचित व्यवहार करें... रेड्डी
नयी दिल्ली. 30 अक्टूबर ..वार्ता.. रिजर्व बैंक गवर्नर वाई. वी. रेड्डी ने आज बैंकों को चेताया कि वह कर्ज वसूली के लिये एजेंटों के इस्तेमाल में एहतियात बरतें और इस बात का ध्यान रखें की ग्राहकों को तंग नहीं किया जाये
मुंबई से वीडियो कन्प्रेंसिंग के जरिये देशभर के संवाददाताओं के साथ बातचीत करते हुये एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने यह बात कही1 उन्होंने कहा कि बैंकों को ग्राहकों के साथ उचित व्यवहार करना चाहिये1 कर्ज वसूली के मामले में बैंक एजेंटों द्वारा ग्राहकों के साथ जोर जबर्दस्ती किये जाने की हाल में कई शिकायतें सामने आई हैं
डा. रेड्डी ने कहा कि बैंकों को इस बात का ध्यान रखना चाहिये कि ग्राहकों को तंग नहीं किया जाये. उनके मान सम्मान का ध्यान रखा जाना चाहिये1 उन्होंने यह भी कहा कि जहां तक नीतिगत कदमों की बात है ब्याज दरों में लचीलापन आने पर बैंक इनमें वृद्धि कर देते हैं लेकिन जब ब्याज दरें घटती हैं तो उनका लाभ ग्राहकों तक तुरंत पहुंचाया जाना चाहिये
महाबीर.राणा2009वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
