परमाणु प्रसार और आतंकवाद दुनिया के लिए खतरा..भारत.जर्मनी

नई दिल्ली 30 अक्टूबर.वार्ता.भारत और जर्मनी ने आज कहा कि परमाणु हथियारों के फैलाव तथा आतंकवादियों के हाथ में ये विनाशकारी हथियार आने की संभावना से पूरी दुनिया को खतरा है

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल के बीच द्विपक्षीय और अंतर्राष्ट्रीय मसलों पर व्यापक विचार विमर्श के बाद जारी संयुक्त वक्तव्य में दोनों देशों ने कहा कि दुनिया को परमाणु हथियारों से मुक्त करने के लिए वे मिल कर काम करेंगे1 दोनों देशों ने आतंकवाद को विश्व व्यापी खतरा बताते हुए इसका मुकाबला करने के लिए द्विपक्षीय कार्यदल को और मजबूत बनाने तथा सूचनाओं का आदान प्रदान करने का भी फैसला किया

दोनों देशों ने आज कुल सात समौते और करारों पर हस्ताक्षर किए जिनमें भारत..जर्मन विग्यान और तकनीकी केन्द्र की स्थापना. खुफिया सूचनाओं को गुप्त रखने.पेटेंट अधिकारों का संरक्षण करने. विग्यान एक्सप्रेस की सचल प्रदर्शनी चलाने.समुद्र विग्यान के क्षेत्र में सहयोग करने.संचार और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में संबंध बढाने के समौते शामिल हैं

दोनों देशों ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्वरुप में सुधार कर इसे व्यापक बनाने पर जोर दिया तथा इसकी स्थाई सदस्यता के एक दूसरे के दावे को समर्थन देने का निश्चय किया

रवि.सुफल.सत्या.राणा 2203जारी.वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+