...
श्री जेठमलानी ने आरक्षण की सरकार की नीति का विरोध करने वाले याचिकाकर्ताओं की दलीलों को आडे हाथों लिया जिनमें कहा गया कि जाति आधारित आरक्षण से सिर्फ बौद्धिक बौने उत्पन्न होंगे 1उन्होंने कहा कि ये याचिकाएं खारिज होने योग्य हैं क्योंकि इनमें निराधार आरोप लगाये गये हैं
श्री जेठमलानी ने कहा कि वंचित तबकों में पिछडापन सिर्फ इसलिए है क्योंकि विशेष जाति में जन्म लेने के कारण निर्मम सामाजिक व्यवस्था उन्हें पिछडेपन से बाहर नहंी निकलने देती 1उन्होंेने कहा कि देश में 36 प्रतिशत आेबीसी हैं इसलिए सरकार की कोटा नीति न्यायोचित है1आेबीसी आनुपातिक प्रतिनिधित्व सिद्धान्त के आधार पर 27 प्रतिशत आरक्षण के हकदार हैं
दिल्ली सरकार के वकील अशोक भान ने भी सरकार की आरक्षण नीति का यह कहकर बचाव किया कि मंडल आयोग की रिपोर्ट लागू होने के बाद से दिल्ली में आेबीसी में 85 नयी जातियां शामिल हो चुकी हैं 1दिल्ली की कुल आबादी में 48प्रतिशत आेबीसी हैं इसलिए सरकार की आरक्षण नीति पूरी तरह जायज है
नीलिमा.सत्या.रमेश2008 वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
