ब्लू लाइन बसों को काबू करने में नाकाम मुख्यमंत्री इस्तीफा दें..मुखी
नयी दिल्ली.30 अक्टूबर.वार्ता. दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता जगदीश मुखी ने राजधानी की सडकों पर मौत का तांडव कर रही ब्लू लाइन बसों को हटाने के लिए एक साल का समय मंगाने पर मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की कडी आलोचना करते हुए आज कहा कि उन्हें नैतिकता के आधार पर त्यागपत्र दे देना चाहिए
श्री मुखी ने यहां कहा कि श्रीमती दीक्षित के एक साल का समय मंगाने पर ऐसा प्रतीत होता है कि उनका परिवहन विभाग पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है1 उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता मुख्यमंत्री से यह जानना चाहती है कि जब वह स्वयं एक दिन भी ब्लू लाइन बसों में बैठने के लिए तैयार नहीं हैं तो वह पिछले एक साल से किलर लाईन के प में कुख्यात हो चुकी इन बसों में आम जनता को बैठने के लिए क्यों मजबूर कर रही हैं 1 ब्लू लाइन हादसो को रोकने में दिल्ली सरकार की निष्क्रियता बताते हुए श्री मुखी ने कहा कि अगर समय रहते दिल्ली परिवहन निगम ने ठोस कदम उठाया होता तो यह नौबत नहीं आती 1 पूर्व परिवहन मंत्री अजय माकन ने परिवहन व्यवस्था में सुधार लाने के लिए 2002 में जो योजना तैयार की थी . वह फाइलों में धूल चाट रही हैं
श्री मुखी ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में दिल्ली मेट्रो रेल सेवा परियोजना को मंजूरी देकर इसका कार्य शु नहीं किया गया होता तो वर्तमान में दिल्ली की परिवहन व्यवस्था कैसी होती इसका अनुमान लगा पाना कठिन है 1 उन्होंने मेट्रो सेवा को भाजपा शासन की देन बताते हुए कहा कि इससे परिवहन क्षेत्र में थोडी बहुत राहत मिली है
विपक्ष के नेता ने ब्लू लाइन बसों पर अंकुश नहीं लगा पाने के लिए मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि उन्हें नैतिकता के आधार पर अपने पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए
उधर पिछले तीन माह में 100 लोगों की जान ले चुकी ब्लू लाइन बसों से हादसों का सिलसिला जारी है 1 अम्बेडकर नगर से आनंद विहार के बीच चलने वाली ट संख्या 469 ने आज फुटपाथ पर चल रहे चार व्यक्तियों को अपनी चपेट में ले लिया 1 इस घटना में नौंवी कक्षा में पढने वाले तीन बच्चों को हल्की चोटें आई हैं
मिश्रा समरेंद्र अजय संजीवरमेश1847वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
