उच्च जाति केशासन में रहने के कारण भ्रष्टाचार पनपा..जेठमलानी
नयी दिल्ली .30 अक्टूबर. वार्ता . जाने माने वकील राम जेठमलानी ने अन्य पिछडा वर्ग के लिये आरक्षण का बचाव करते हुये आज उच्चतम न्यायालय के समक्ष कहा कि देश में व्याप्त भ्रष्टाचार के लिये आजाद भारत में उच्च जाति के लोगों की प्रधानता वाला प्रशासन जिम्मेदार है
उच्च शिखण संस्थानों में प्रवेश के लिये अन्य पिछडा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण देने की केन्द्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार की नीति का बचाव करते हुये श्री जेठमलानी ने मुख्य न्यायाधीश के जी बालाकृष्णन की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ के समक्ष दलील दी कि सरकार की सकारात्मक कार्रवाई भारतीय समाज के शोषति .वंचित तबके के पुराने घावों परमरहम लगाने का काम करेगी1 श्री जेठमलानी ने कहा किअनुच्छेद 15. चार .और 16 . चार. देश के मूल संविधान का मुख्य ढांचा है1 संविधान के अनुच्छेद 14 से ही सकारात्मक कार्रवाई के प्रावधान को चुने जाने की जरुरत है 1 वरिष्ठ वकील ने कहा कि उच्च जाति की मौजूदा पीढी को उनकी पुरानी पीढी द्वारा की गयी गलतियों को सुधारने के लिये त्याग करने की जरुरत है
नीलिमा.संजीव.अजय.राणा 1956जारी.वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
