इंडियन आयल का सरकार से पेट्रोल. डीजल के दाम बढाने का आग्रह

नयी दिल्ली 30 अक्टूबर .वार्ता. पेट्रोलियम पदाथोर्ं की बिक्री करने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बडी कंपनी इंडियन आयल कापोरेशन ने अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के रिकार्ड तोड दाम को देखते हुये घरेलू बाजार में भी पेट्रोल. डीजल के दाम बढाने का आग्रह किया है

इंडियन आयल अध्यक्ष सार्थक बेहुरिया ने कहा कि सरकार और तेल कंपनियां तो बढते दाम से पडने वाले बो को वहन कर रही हैं लेकिन जनता से इसकी वसूली नहीं की जा रही है1 सरकारी फार्मूले के मुताबिक जनता से भी कुल नुकसान की एक तिहाई घाटे की वसूली की जानी चाहिये1 उल्लेखनीय है कि तेल कंपनियों को पेट्रोल. डीजल. रसोई गैस और मिट्टी तेल की घटे दाम पर बिक्री से इस साल 55000 करोड पये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है

उन्होंने कहा कि ऐसे समय जब अंतर्राष्ट्रीय तेल कंपनियां भारी मुनाफा कमा रही है और शेयर बाजार नित नये कीर्तिमान बना रहा है. घरेलू पेट्रोलियम मार्केटिंग कंपनियां मुनाफा दर्ज करने के लिये सरकारी बौंड पर निर्भर हैं और उनके शेयर मंदी में चल रहे हैं1 उन्होंने कहा कि इंडियन आयल की बाजार उधारी 28000 करोड पये पर चल रही है. जबकि उसके सामने 12000 करोड पये तक की योजनायें लंबित पडी हैं

घरेलू पेट्रोलियम विपणन कंपनियों की वर्तमान स्थिति पर खेद जताते हुये उन्होंने कहा कि उन्हें .बौंड पत्र. नहीं बल्कि नकदी चाहिये1 सरकार ने तेल कंपनियों के नुकसान की भरपाई के लिये जो फार्मूला तैयार किया है उसमें जनता के हिस्से में भी एक तिहाई बो डाला जाना चाहिये1 उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति में इंडियन ऑयल को पेट्रोलियम उत्पादों की बिक्री से रोजाना करीब 100 करोड पये का नुकसान हो रहा है और यदि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में दाम बढने का सिलसिला जारी रहता है तो नवंबर से दैनिक नुकसान 120 करोड पये पहुंच जायेगा

महाबीर कैलाश जगबीर1814जारी वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+