ट्राई का शुल्क लौटाने का आइडिया को निर्देश

नयी दिल्ली 30 अक्टूबर .वार्ता. भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण .ट्राई. ने आज आइडिया सेल्युलर लिमिटेड को उन सभी उपभोक्ताओं को ऐसी मूल्य वर्द्धित.वेल्यू एडेड. सेवाओं के लिया गया शुल्क 15 दिन के भीतर लौटाने के निर्देश दिये हैं जिन्होंने उन सेवाओं के लिए अपनी सहमति देने का खंडन किया है

ट्राई ने कहा कि उसे आइडिया सेल्युलर के कई उपभोक्ताओं से शिकायतें मिली है कि उनके मोबाइल में उनसे सहमति लिए मूल्यवद्ध्रित सेवाएं चालू की गयी हैं1 दूरसंचार नियामक ने एक विज्ञप्ति में कहा कि उसने इस मामले में आइडिया के साथ पत्र व्यवहार किया लेकिन वह यह ऐसा कोई साक्ष्य प्रस्तुत करन ेमें असफल रहा कि शिकायतकर्ता को क्या पेशकश की गयी थी और उसके आधार पर उसने क्या सहमति दी थी

ट्राई ने मानना है कि रैली.कालिंग के जरिये की गयी पेशकश और उस पर उपभोक्ता की सहमति के बारे में संतोषजनक साक्ष्य नहीं होने की स्थिति में यह नही माना जा सकता कि उपभोक्ता ने सहमति दी थी खासतौर से उपभोक्ता ने सहमति देने का खंडन किया है

उसने कहा है कि उसे लगातार में शिकायतें मिल रही हैं कि आइडिया सेल्युलर न ेबिना सहमति के चालू की गयी मूल्यवर्द्धित सेवाओं के लिए शुल्क लिया है1 ट्राई ने उपभोक्ताओं के हितों के मद्देनजर आइडिया को निर्देश दिया है कि जिन उपभोक्ताओं को टेली.कालिंग के जरिये इन सेवाओं की पेशकश की गयी और उनमें से जिन्होंने इसके लिए सहमति देने का खंडन किया है उन्हें वसूला गया शुल्क 15 दिन के भीतर लौटा दिया जाये

उनियाल.कैलाश.ति्रपाठी1750वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+