छपरा रेल पहिया कारखाने के लिए टाटा और एल एण्ड टी का नाम चुना गया
नई दिल्ली 30 अक्टूबर .वार्ता. बिहार के छपरा में प्रस्तावित नए रेल पहिया कारखाने में निजी क्षेत्र के भागीदार के रूप में चयन के लिए दो कंपनियों... टाटा उद्योग समूह और एल एण्ड टी का नाम छांटा गया है1ं रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने आज यहां यह जानकारी दी
उल्लेखनीय है कि श्री यादव ने 2007..08 का बजट संसद मेें पेश करते हुए अपने निर्वाचन क्षेत्र में यह कारखाना खोलने का प्रस्ताव किया था1 उन्होंने आज भारतीय कंपनी सचिव संस्थान .आईसीएसआई. के स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि ..छपरा पहिया कारखाना में सरकार और निजी क्षेत्र की भागीदारी होगी1 इसके लिए दो कंपनियां छांटी गयी है तथा अंतिम निर्णय जल्दी ही लिया जाएगा1 रेल मंत्री ने परियोजना का अधिक ब्योरा नहीं दिया
उन्होंने कहा कि वह रेलवे में अंधाधुंध निजीकरण के खिलाफ है पर मालगाडियों के लिए अलग लाइनों के निर्माण .डीएफसी. और स्टेशनों के आधुनिकीकरण जैसी कुछ परियोजनाओं में पीपीपी माडल अपनाना पडेगा
मनोहर संजीव अजय रामलाल1959जारी.वार्ता.


Click it and Unblock the Notifications
