फर्जी स्टिंग आपरेशन मामले में अदालत में आरोपपत्र दाखिल
नयी दिल्ली. 30 अक्टूबर. वार्ता. दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने एक स्कूली शिक्षिका के फर्जी स्टिंग आपरेशन के मामले में आज अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया
अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में दाखिल आरोपपत्र में पुलिस ने संबंधित पत्रकार प्रकाश सिंह और व्यापारी वीरेंद्र कुमार अरोडा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाये हैं
पुलिस के अनुसार शिक्षिका उमा खुराना को आरोपपत्र के दूसरे कालम में रखा गया है और उसपर अनैतिक देहव्यापार रोकथाम कानून के तहत आरोप लगाया गया है1 पुलिस ने बताया कि केंद्रीय फोरेंसिक साइंस प्रयोगशाला की रिपोर्ट मिलने के तुरंत बाद इस मामले में एक पूरक आरोपपत्र दाखिल किया जाएगा
फर्जी स्टिंग में दिखायी गयी लडकी रश्मि सिंह इस मामले में सरकारी गवाह बन चुकी है1 अदालत कल इन आरोपों पर सुनवाई करेगी
सुमन.संजीव.अजय.रमेश1929वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
