सोनिया तीन नवंबर से शु करेंगी चुनावी दौरा
नयी दिल्ली. 30 अक्तूबर. वार्ता. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी तीन नवंबर को गुजरात के आणंद में महिला रैली के साथ विधानसभा चुनाव के लिये पार्टी प्रचार अभियान की शुआत करेंगी
पार्टी महासचिव और गुजरात के प्रभारी बी के हरिप्रसाद ने आज यहां बताया कि श्रीमती गांधी राज्य में कई चुनाव रैलियों को संबोधित करेंगी1 उनके कार्यक्रम को अंतिम रुप दिया जा रहा है1 उन्होंने बताया कि प्रदेश पार्टी ने प्रचार के लिये पार्टी के युवा नेता और महासचिव राहुल गांधी को भी बुलाने की मांग की है लेकिन अभी उनके कार्यक्रम को अंतिम रुप नहीं दिया गया है1 पार्टी ने मोदी सरकार के . गलत कामों. को जनता के सामने लाने के लिये चार्जशीट तैयार की है जिसे अगले सप्ताह जारी किया जायेगा
कांग्रेस का मुख्यमंत्री कौन होगा इस संबंध में श्री हरि प्रसाद ने कहा कि पार्टी की यह परंपरा है कि वह किसी भी चुनाव में किसी नेता को मुख्यमंत्री के रुप में पेश नहीं करती और गुजरात में भी वह ऐसा ही करेगी1 विधायक दल के नेता का फैसला चुनाव के बाद ही किया जायेगा
भाजपा के विद्रोहियों को कांग्रेस में शामिल करने के बारे में बातचीत का सिलसिला अभी जारी है तथा इस बारे में चार नवंबर तक अंतिम फैसला ले लिया जायेगा1 पार्टी की राज्य इकाई राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी तथा वामदलों से सीटों के तालमेल के बारे में बात कर रही है तथा इस संबंध में भी अगले सप्ताह तक फैसला होने की उम्मीद है
जय .संजीव.अजय.राणा 2002वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
