युवाओं को चिकित्सा क्षेत्र से जोडने के लिए रॉकलैंड का .संक ल्प.

नयी दिल्ली. 30 अक्टूबर .वार्ता. नयी पीढी को चिकित्सा जगत से जोडने और एकल परिवार के युवा सदस्यों को आपात सेवाओं की जानकारी देने के लिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के राकलैंड अस्पताल ने .संकल्प. नाम की एक परियोजना शुरू की है1 .संकल्प. रॉकलैंड अस्पताल की सामाजिक सेवाओं के क्षेत्र की नयी पहल है. जिसका मुख्य उद्देश्य 15 से 21 वर्ष के आयुवर्ग के किशोरों और युवकों के मन में सामाजिक संवेदनाएं पैदा करना और हृदयाघात और अभिघात जैसी बीमारियों तथा आग लगने की स्थिति में किये जाने वाले तात्कालिक उपायों के बारे में उन्हें बताना है1 यह अवधारणा अस्पताल के कैंसर विभाग के अध्यक्ष डा. के. के. पांडेय की है1 डा. पांडेय ने बताया कि पिछले छह माह से यह अभियान जारी था लेकिन इसकी औपचारिक शुआत आज यहां हुई1 अभी तक अस्पताल ने राजधानी के करीब 10 स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों के 500 से भी अधिक छात्रों को आपात चिकित्सा जानकारियां उपलब्ध कराई गयी है1 उन्हें आज प्रमाण पत्र भी प्रदान किये गए1 डा. पांडेय ने बताया कि आज एकल परिवार प्रथा के बढते प्रभाव के कारण युवाओं और किशोरों में सामाजिक संवेदनहीनता पैदा हो गयी है. जिसे दूर करने के इरादे से इस परियोजना की शुआत की गयी है1 उन्होंने बताया कि इस अभियान में प्रो. डा. पी के दवे, डा. एम पी शर्मा और के. के. सूद जैसे वरिष्ठ चिकित्सक भी शामिल हैं1 इस अभियान के तहत दिल्ली पब्लिक स्कूल आरकेपुरम. लोरेट्टो कान्वेंट स्कूल, सेंट पॉल स्कूल, श्री राम स्कूल फॉर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट और अन्य महत्वपूर्ण संस्थानों ने भी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई है1 इस अवसर पर जानेमाने वक्ता शिव खेडा. स्कूल ऑफ मैनेजमेंट की निदेशक सीमा सांगी तथा अस्पताल के अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव सहित तमाम जानीमानी हस्तियां उपस्थित थीं1 सुरेश .संजीव.अजय.राणा 1849वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+