राज्यपाल ने देवेगौडा से भाजपा को समर्थन देने का स्पष्टीकरण मांगा
बेंगलूर 30 अक्टूबर .वार्ता. कर्नाटक में तेजी से बदलते घटनाक्रम के तहत समा जाता है कि राज्यपाल रामेश्वर ठाकुर ने राज्य में नयी सरकार का गठन करने के लिए भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देने के संबंध में जनता दल .सेकूलर. के अध्यक्ष एच डी देवेगौडा से स्पष्टीकरण मांगा है
श्री ठाकुर ने भाजपा और जदएस के संयुक्त विधायक दल के नेता बीएस येद्दूरप्पा और राज्य में भाजपा के अध्यक्ष डी वी सदानंद गौडा से मुलाकात के दौरान इस स्पष्टीकरण की मांग की
सूत्रों के अनुसार दोनों नेता मुलाकात के बाद इस आशय का आवश्यक पत्र प्राप्त करने श्री देवेगौडा के आवास पर गए
श्री देवेगौडा ने 24 अक्टूबर को राज्यपाल को पत्र लिखकर विधानसभा भंग करने की अपील की थी1 उन्होंने कहा था कि विधानसभा को निलंबित रखने से विधायकों की खरीद फरोख्त को बढावा मिलेगा
मुलाकात के बाद श्री येद्दूरप्पा ने संवाददाताओं को बताया कि राज्यपाल ने 129 विधायकों के समर्थन पत्र की जांच कर ली है 1 उन्होंनें कहा .. राज्यपाल अपनी सिफारिशें केंद्र सरकार को भेज देंेगे और मुे उम्मीद है कि अगले दो दिन में हमें सरकार का गठन करने के लिए बुलाया जाएगा1.. केंद्र सरकार पर दबाव बनाने के लिए श्री गौडा, श्री येददूरप्पा और श्री अनंत कुमार तथा भाजपा और जदएस के कुछ विधायक नयी दिल्ली के लिए रवाना हो गए है1 ये लोग राष्ट्रपति या उनकी अनुपस्थिति में प्रधानमंत्री से भेंट करेंगे और राज्य में सरकार का शीघ्र गठन करने के लिए कदम उठाने की अपील करेंगे
..संपादक क़ृ पया शेष पूर्व प्रेषति से जोड लें1.. सत्या रामलाल2345वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
