दिल्ली में तापमान घटकर 14.5 डिग्री सेल्सियस हुआ
नयी दिल्ली. 30 अक्टूबर. वार्ता. राष्ट्रीय राजधानी में मौसम के मिजाज को देखकर ऐसा लगता है कि सर्दी ने दस्तक दे दी है
दिल्ली में न्यूनतम तापमान में आज भी गिरावट आयीं तथा सुबह और रातें इन दिनों सर्द रहने लगी हैं1सामान्यत: दिवाली से सर्दी की शुआत मानी जाती है और दिवाली भी आने ही वाली है
न्यूनतम तापमान में पिछले सप्ताहांत से जारी गिरावट आज भी बनी रही1 न्यूनतम तापमान क ल के 15.6 डिग्री सेल्सियस से घटकर आज 14.5 डिग्री सेल्सियस रह गया1 हालांकि अधिकतम तापमान थोडा सा बढकर 32.6 डिग्री सेल्सियस हो गया
उधर मौसमविज्ञानियों ने इसी बीच न्यूनतम तापमान के बढकर 17 डिग्री सेल्सियस हो जाने की संभावना व्यक्त की है जिससे अगले कुछ दिनों में ठंड में कमी हो सकती है
मौसम कार्यालय के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान राजधानी में आसमान साफ रहेगा और सुबह में थोडा सा कुहासा हो सकता है
सुमन.सत्या.रमेश2107वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
