नाईजीरिया में तीस लोगों की मौत
लागोस 29 अक्टूबर .रायटर. नाईजीरिया के उत्तरी हिस्से के एक व्यस्त राजमार्ग पर पूरी एक टैंकर के पलटने और उसमें आग लग जाने से कम से कम तीस लोग मारे गए
पुलिस ने आज बताया कि टैंकर लागोस से इधन लेकर देश के उत्तरी हिस्से में जा रहा था लेकिन तभी रास्ते में यह पलट गया और इसमें आग लग गई और इसकी चपेट में तीन बस और चार कारें आ गई 1 सडक सुरक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया..हमने तीस लोगों के शव बरामद किए हैं और कुछ और शवों के बरामद होने की आशंका है1.. गौरतलब है कि नाईजीरिया में सडकों के खराब रखरखाव और खतरनाक ढंग से वाहन चलाने के कारण इस तरह की घटनाएं आम बात हैं 1 हर साल करीब पांच हजार नाईजीरियाई लोग सडक दुर्घटना में मारे जाते हैं
सत्यकामसुनील0030रायटर


Click it and Unblock the Notifications
