आत्रंकवाद विरोधी तंत्र पाक के वायदों के अनुप ...भारत
नई दिल्ली 30 अक्टूबर.वार्ता. भारत और पाकिस्तान के बीच स्थापित आतंकवाद विरोधी तंत्र पाकिस्तान के इस वायदे पर आधारित है कि वह अपनी भूमि का उपयोग आतंकवादी कार्रवाईयों के लिये नहीं होने देगा
पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ ने इस्लामाबाद घोषणा पत्र के जरिये जनवरी 2004 में भारत को भरोसा दिलाया था कि वह अपनी भूमि का उपयोग आतंकवादी कार्रवाईयों के लिये नहीं होने देगा
विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि दोनों देशों के अधिकारियों ने एक दूसरे देश में होने वाली आतंकवादी घटनाओं के बारे में जांच प्रक्रिया में सहयोग देने तथा सूचनाओं के आदान प्रदान पर विचार विमर्श किया है
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों नयी दिल्ली में आतंकवाद विरोधी तंत्र की दूसरी बैठक हुयी थी जिसमें भारतीय अधिकारियों ने भारत मेंं हुयी आतंकवादी घटनाओंं के बारे मेंं पाकिस्तान को निश्चित सूचनायेंं दी थी तथा उसका सहयोग मांगा था
सुफल रवि समरेन्द्र अजय लखमी1929वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
