आईएईए से वार्ता की अनुमति देने की प्रणब की गुहार पर माकपा की
फिर दो टूक.ना.नयी दिल्ली 30 अक्तूबर.वार्ता. कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार ने परमाणु करार पर अमल के लिये अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी .आई ए ई ए. से वार्ता शुरु करने की अनुमति देने की फिर वाम सहयोगियों से गुहार की है और माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने फिर दो टूक .ना. कह दिया है
माकपा के सूतों ने आज यूनीवार्ता को बताया कि भारत अमरीका परमाणु करार पर 15 सदस्यीय संप्रग वाम समिति के संयोजक एवं विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी ने अमरीकी विदेश मंत्री कोंडोलिजा राइस से टेलीफोन पर वार्ता के बाद कल रात माकपा नेता सीताराम येचुरी को टेलीफोन पर ही इस वार्ता की जानकारी दी और आई ए ई ए से भारत केन्दि्रत परमाणु सुरक्षा एवं निगरानी उपायों पर औपचारिक बातचीत शु करने की इजाजत देने की अपील की
सूत्रों ने बताया कि माकपा नेता ने इस बारे में अपनी तथा सरकार को बाहर से समर्थन दे रहे तीनों अन्य वामपंथी पार्टियों का पूर्व ख दोहराते हुये साफ .ना. कह दिया. अलबत्ता उन्होंने पार्टी की 11 एवं 12 नवम्बर को प्रस्तावित पोलित ब्यूरो एवं केन्द्रीय समिति की बैठक में उनकी अपील रखने का आश्वासन उन्हें जर दिया
राजेश समरेन्द्र जगबीर1934जारी वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
