कोर्ट में अपने पूर्व बयान से पलटे प्रवीन
गौरतलब है कि रेखा ने अदालत में दिए बयान में कहा था कि जब प्रवीण ने मेरे पति को गोली मारी थी तो मैंने उसे घर से बाहर धक्का दे दिया था. इसपर प्रवीण ने मराठी भाषा में मुझसे कहा था कि मैंने तुम्हे पहले ही कहा था, लेकिन तुमने मेरी बात नहीं मानी, अब भुगतो. रेखा ने कहा था उसने प्रवीण के हाथ में पिस्तौल देखी थी. रेखा महाजन यह भी कहा था कि प्रमोद की हत्या के 8-10 दिन पहले ही प्रवीण ने एक करोड़ रुपये की मांग की थी. उसने यह धमकी भी दी थी कि अगर उसे रुपये नहीं मिले तो इसके गंभीर परिणाम होंगे.
22 अप्रैल 2006 की सुबह प्रवीण महाजन ने अपने भाई प्रमोद महाजन को गोली मार दी थी. इसके बाद 3 मई को हिन्दुजा अस्पताल में उनकी मौत हो गई थी. प्रवीण ने गोली मारने के बाद वर्ली पुलिस स्टेशन में आत्मसमर्पण भी कर दिया था. प्रवीण पर 23 जनवरी 2007 को धारा 302 तथा 449 के तहत आरोप तय किए गए थे.
प्रमोद महाजन की बेटी पूनम ने भी गत 15 अक्टूबर को दिए अपने बयान में प्रवीण महाजन को अपने पिता का हत्यारा बताया.उसने कहा था कि प्रवीण महाजन ने एक संदेश भेज कर एक करोड़ रुपये की मांग उनके पिता प्रमोद महाजन से की थी.


Click it and Unblock the Notifications
