प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में राष्टीय भूमि सुधार परिषद का गठन

नई दिल्ली 29 अक्टूबर .वार्ता. केन्द्र सरकार ने देशभर के करोडों भूमिहीन काश्तकारों. वनवासियों और विस्थापितों को जमीन दिलाने के लिए राष्ट्रव्यापी भूमि सुधारों की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में राष्ट्रीय भूमि सुधार परिषद के गठन की आज घोषणा की

दो अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर ग्वालियर से 325 किलोमीटर की पदयात्रा कर राजधानी पहुंचे 25 हजार से ज्यादा आदिवासी एवं भूमिहीन ग्रामीणों की रामलीला मैदान में आयोजित जनादेश रैली में केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह ने यहां यह घोषणा की

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निर्देश पर रैली में पहुंचे श्री सिंह ने परिषद के साथ राज्य कृष िसंबंध एवं भूमिसुधार में अधूरे कार्य संबंधी समिति के गठन का भी ऐलान किया1 उन्होंने सत्याग्रह के उसूलों पर चल रहे बेहद अनुशासित पदयात्रियों की मांग को सबसे जायज मांग करार देते हुए कहा कि सरकार ने भूमि सुधार लागू करने का निर्णय पूरी जिम्मेदारी और मन से लिया है जिसे हर हाल में लागू किया जाएगा

सूत्रों ने बताया कि इससे पहले प्रधानमंत्री ने सुबह करीब आधे घंटे तक श्री रघुवंश प्रसाद सिंह के साथ इन भूमि सुधार आन्दोलनकारियों की 12 सूत्री मांगों पर चर्चा करके इस दिशा में नीतिगत फैसला लेने के बाद उन्हें इसका ऐलान करने का निर्देश दिया

सचिन.समरेन्द्र.राणा 2019जारी.वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+