पंजाब नेशनल बैंक तीन साल में साढे सात करोड शून्य शेष खाते खोलेगा
नयी दिल्ली. 29 अक्टूबर ..वार्ता.. पंजाब नेशनल बैंक ने भविष्य में विकास की अपनी रणनीति तय करते हुये कृष.ि लघु एवं मोली इकाइयों के साथ ग्रामीण गरीब परिवारों तक अपनी पहुंच बढाने पर गौर करते हुये 2010 तक साढे सात करोड .शून्य शेष. वाले खाते खोलने का लक्ष्य तय किया है
बैंक के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डा. के. सी. चक्रबर्ती ने आज यहां बैंक के दूसरी तिमाही के परिणाम जारी करने के मौके पर कहा कि किसानों के घर तक बैंकिंग सुविधायें पहुंचाने के लिये बैंक ने बडे पैमाने पर अभियान शु किया है1 हरियाणा के नीमराणा से इसकी शुआत की जा चुकी है1 बैंक का इरादा अगले पांच साल में अपने खाताधारकों की संख्या वर्तमान 3.5 करोड से बढाकर 10 करोड तक ले जाने का है
उन्होने कहा कि बैंक लगातार मूल्य वर्धित सेवाओं पर ध्यान दे रहा है और .कोर बैंकिंग सविर्सिज .सीबीएस. शाखाओं की संख्या बढती जा रही है1 सितंबर की समाप्ति तक 500 केन्द्रों को शामिल करते हुये 1320 शाखायें इसके दायरे में आ गई थीं1 बैंक ने एटीएम सेवाओं का भी दायरा बढाया है1 दूसरे बैंकों के साथ किये गये गठजोड के साथ कुल मिलाकर देशभर में 22000 एटीएम केन्द्रों की सुविधा उसके ग्राहकों को उपलब्ध है1 बैंक अब तक आठ लाख एटीएम..डेबिट कार्ड जारी कर चुका है और अगले साल मार्च अंत तक इसके 10 लाख तक पहुंच जाने की उम्मीद है
महाबीर कैलाश रामलाल185
जारी.वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
