कपास की कीमतों में तेजी का रूख
भठिंडा 29 अक्तूबर.वार्ता. उत्तर भारत के राज्यों पंजाब .हरियाणाऔर राजस्थान की मंडियों में कपास की आवक तेज होने के बावजूद इसकी कीमतों के लगातार बढ़ने का रूख बना हुआ है1 व्यापारिक सूत्रों ने आज कोटकपूरा में बताया कि पंजाब कीअधिकांश रूई मंडियों में कपास की कीमतों का 2325 से 2440 रूपयेप्रति क्विंटल का आंकड़ा चल रहा है जो कि सरकार द्वारा निर्धारित मूल्यसे 375 से 490 रूपये प्रति क्विंटल अधिक है1 सूत्रों ने बताया कि केंद्र सरकार ने इस वर्ष कपास का भाव 1950रूपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है जबकि पिछले वर्ष यह 1890 रूपयेप्रति क्विंटल रखा था1 कपास की कीमतें बढ़ने का मुख्य कारण रूई कीकीमतों में उछाल के साथ बिनौले तथा तेलों के भाव में तेजी आनामाना गया है1 उत्तर भारत के उपरोक्त राज्यों की मंडियों में आज कल कपास की 28000 से 30000 गांठों की रोजाना आवक चल रही है
सूत्रों के अनुसार आज पंजाब की रूई माकिट खुलते ही तेजी काखासा रूख रहा1 जे34 सार्जिन रूई के दाम ऊपर में 1965 से 1970रूपये प्रति मन बोले गये जबकि जे34 रोलर बढ़िया लंबे रेशे वाली रूईके दाम ऊपर में 1985/1990 रूपये प्रति मन रहे लेकिन इन दामों पर भीरूई बिकवाल चुप रहा क्योंकि रूई कीमतों में और तेजी के कयासलगाये जा रहे हैं
सं0 पुनीत राम1902वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
