आधारभूत क्षेत्र के लिए पेंशन निधि का इस्तेमाल हो सकता है.चिदम्बरम
मुंबई 29 अक्टूबर .वार्ता. केन्द्रीय वित्त मंत्री पी चिदम्बरम ने देश मेंआधारभूत ढांचा क्षेत्र में विकास की दर मौजूदा पांच प्रतिशत से बढ़करवर्ष 2012 तक नौ प्रतिशत हो जाने की आशा व्यक्त करते हुए आजकहा कि इस क्षेत्र की पूंजीगत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए पेंशननिधियों के इस्तेमाल पर विचार किया जाना चाहिए1 श्री चिदम्बरम ने आज यहां भारत और अमरीका की कम्पनियोंके मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के मंच ..सीईआे फोरम.. द्वारा भारतमें आधारभूत ढांचा क्षेत्र में निवेश के विषय पर आयोजित एक दिवसीयसम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि देश में बंदरगाह .सडक .ऊर्जा और हवाई अड्डा जैसे बुनियादी ढ़ांचा क्षेत्र की विभिन्नपरियोजनाओं के लिए अगले पांच वर्ष में 500 अरब डॉलर के निवेश कीजरूरत पड़ेगी1 उनका कहना था कि इस रकम का 70 प्रतिशत हिस्सासार्वजनिक क्षेत्र से और 30 प्रतिशत निजी क्षेत्र से आना चाहिए1 उन्होंने कहा कि भारत बुनियादी ढ़ांचा क्षेत में इतनी अधिक रकमके निवेश के लिए आवश्यक माहौल प्रदान करने में सक्षम है1 उन्होंनेकहा में कि हालांकि चालू वित्त वर्ष में देश की अर्थव्यवस्था में नौप्रतिशत की वृद्धि होने का आंकलनहै पर बुनियादी ढांचा क्षेत्र निवेशका मौजूदा स्तर नाकाफी है और इसमें तेजी लाने के उपाय करने होंगे1 अमरीका के संयुक्त वित्त सचिव हेनरी पॉलसन ने प्रसिद्ध उद्योगपतिरतन टाटा तथा अमरीकी कम्पनी जेपीमार्गन के पूर्व अध्यक्ष विलियमहैरीसन के सांी अध्यक्षता में हुए इस सम्मेलन में कहा कि इसमें मौजूदउनके देश की 30 कम्पनियां से भारत में बुनियादी ढ़ांचा क्षेत्र में अगलेपांच वर्ष में 500 अरब डॉलर के निवेश की रकम जुटायी जा सकती है
श्री टाटा ने कहा कि भारत और अमरीका की कम्पनियों कोएक.दूसरे के हित में मिल कर काम करने की जरूरत है
योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह आहलूवालिया नेप्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अम्बानी की अध्यक्षता में संचालित सम्मेलनके दूसरे सत्र में कहा कि भारत में बुनियादी ढांचा के क्षेत्र में प्रौद्योगिकपरामर्श ्रनिर्माण ्र परियोजना डेवलपर और निवेशक जैसी चार तरहकी कम्पनियों के लिए रास्ता खुला है1 चन्द्र महेश 1753वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
