ईरान मामले में चीन का रोल अहम..इजरायल
पेईचिंग 29 अक्टूबर .रायटर. इजरायल के विदेश मंत्री तिजिपी लिवनी ने आज कहा कि चीन प्रतिबंधों के जरिये ईरान के परमाणु कार्यक्रम के मुद्दे को सुला सकता है
चीन के पीपुल्स विश्वविद्यालय में इजरायली विदेश मंत्री ने कहा कि चीन ईरान पर दबाव बना सकता है1 ईरान के पास परमाणु हथियार होने से पूरे विश्व में गंभीर अंसतुलन पैदा हो जाएगा
उन्होंने कहा कि सभी देशों को अपने व्यापारिक एवं सामरिक हितोंं की अपेक्षा यह सोचना चाहिये कि ईरान के पास परमाणु हथियार होने का मतलब क्या होगा
उन्होंने कहा कि प्रतिबंध तभी कारगर होते है जब सभी देश मिलकर कदम उठाये1 चीन के ईरान के साथ गहरे आर्थिक संबंध है1 चीन को ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर दबाव की रणनीति अपनानी चाहिये
उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में चीन ईरान के खिलाफ प्रतिबंधों का विरोध करता रहा है1 रुस और चीन के रवैये के कारण ही सुरक्षा परिषद में ईरान के खिलाफ तीसरे प्रतिबंध लागू नहीं किये जा सके है
अंकुर रामलाल2100.रायटर.


Click it and Unblock the Notifications
