जदएस और भाजपा के विधायक राज्यपाल के समक्ष पेश हुए
बेंगलूर.29 अक्टूबर.वार्ता1कर्नाटक में सरकार बनाने की दावेदारी कर रहे भारतीय जनता पार्टी.भाजपा. और जनता दल सेकुलर.जदएस के 129 विधायक आज राज्यपाल रामेश्वर ठाकुर के समक्ष पेश हुए
इनमें भाजपा के 80 विधायकों के अलावा जदएस के वे 49 विधायक भी थे जो भाजपा को सरकार बनाने के लिए बिना शर्त समर्थन के लिए तैयार हो चुके हैं
ये सभी विधायक शाम को चार बसों में अलग अलग राजभवन पहुंचे और राज्यपाल से श्री बीएस येदुरप्पा को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करने का अनुरोध किया1इस मौके पर राज्यपाल को श्री येदुरप्पा को भाजपा और जदएस संयुक्त विधायक दल का नेता चुने जाने संबंधी पत्र की प्रति भी सौंपी गयी
कर्नाटक के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सदानंद गौडा और जदएस अध्यक्ष मीराजुद्दीन ने राज्यपाल के साथ दों घंटे चली लंबी बातचीत के बाद संवाददाताओं से कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि राज्यपाल अगले 24 घंटे के अंदर फ्ैसला ले लेंगे
इस सवाल पर कि जदएस के बागी नेता एम पी प्रकाश सरकार बनाने में कोई बाधा खडी कर सकते हैं नेताओं ने कहा कि उन्हें डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि उनके पास सरकार बनाने के लिए समर्थक विधायकों की पर्याप्त संख्या मौजूद है
इस बीच जदएस और भाजपा के कयी उत्साही कार्यकताओं के बडी संख्या में राजभवन के आगे इकठ्ठा हो जाने से कयी घंटो तक वहां यातायात जाम रहा
उधर जदएस के बागी नेता पीजीआर सिंधिया ने जदएस और भाजपा को फ्िर सरकार बनाने का मौका दिये जाने का कडा विरोध करते हुए कहा है कि सार्वजनिक रूप से एक दूसरे के खिलाफ् गाली गलौच कर चुकी ये पार्टियां अब राजनीतिक अवसरवादिता के तहत दोबारा सरकार बनाने पर तुली है इसलिए इनकी बात नहीं मानी जानी चाहिए
मधूलिका सत्या रामलाल2248वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
