इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की तीसरी हवाई पट्टी आधी तैयार
नयी दिल्ली 29 अक्टूबर .वार्ता. दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की तीसरी हवाई पट्टी जून 2008 तक पूरा करने की घोषणा के साथ दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा प्राईवेट लिमिटेड ..डायल..ने आज अपने मास्टर प्लान का प्रारूप सार्वजनिक करते हुये कहा कि पुराने दोनों टर्मिनल का नवीनीकरण भी अगले छह महीने में कर दिया जाएगा
जीएमआर ग्रुप के नेतृत्व वाले डायल के चीफ प्रोजेक्ट डेवलपमेंट आफिसर आई पी राव ने आज यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि हवाई अड्डे के आधुनिकीकरण और नये टर्मिनल का काम तेजी से चल रहा है और निर्धारित समय से पहले ही लक्ष्य को हासिल कर लिया जाएगा1 उन्होंने बताया कि तीसरी हवाई पट्टी का आधा निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और यह मार्च 2008 तक बनकर तैयार हो जाएगा1 श्रीराव ने बताया कि तीसरी हवाईपट्टी के बन जाने के बाद विमानों की आवाजाही में अभी तक आने वाली दिक्कते दूर हो जाएंगी और विमानों को उतरने के लिये आसमान में चक्कर नही काटना पडेगा1 साथ ही सर्दियों के मौसम में कोहरे की समस्या से विमानों को निजात दिलाने के लिये हवाई पट्टी को कैट 3 प्रणाली के अनुकूल बनाया जा रहा है
उपाध्याय कैलाशवीरेन्द्र1738जारी वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
