तुर्कमेनिस्तान पाइपलाइन परियोजना शुरू करने इच्छुक है भारत

दोहा.29 अक्टूबर .वार्ता.भारत तुर्कमेनिस्तान से पाइपलाअिन के जरिए गैस का आयात करने के लिए उत्सुक है और भारतीय कंपनियां कतर की ऊर्जा परियोजनाओं में पूंजी निवेश करना चाहती है

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री मुरली देवडा ने कतर की राजधानी दोहा में आयोजित एक ऊर्जा सम्मेलन को संबोधित करते हुए आज कहा कि भारत यह पाइपलाइन परियोजना बनाने में तुर्कमेनिस्तान.अफ्गानिस्तान और पाकिस्तान के साथ सहयोग करने की रूचि रखता है

उन्होने कहा ..भारत इस परियोजना का औपचारिक तौर पर सोदार बनने को इच्छुक है1मैं इस बात से आश्वस्त नहीं हूं कि पाकिस्तान में आसन्न चुनाव के मद्देनजर ऐसा करनेे के लिए यह समय मुफ्ीद है कि नहीं1..उल्लेखनीय है कि अफ्गानिस्तान के रास्ते तुर्कमेनिस्तान से पाइपलाइन के जरिए गैस के आयात के बारें में पिछले एक दशक से बातचीत की जा रही है लेकिन विवादों की वजह से इसे अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका है1 इसके अलावा भारत और पाकिस्तान ईरान से भी पाइपलाअिन के जरिए गैस का आयात करने के मसले पर बातचीत कर रहे है

श्री देवडा ने कहा कि तुर्कमेनिस्तान गैस पाइपलाइन परियोजना में शामिल होने का ईरान गैस पाइपलाइन परियोजना पर कोई असर नहीं पडेगा1उन्होने कहा कि भारतीय कंपनियों ने कतर की ऊर्जा परियोजना में पूंजी निवेश करने को उत्सुक है

गौरतलब हैकि भारतीय कं पनियों ने कतर की कंपनी रासगैस के साथ द्रवीकृत प्राकृतिक गैस ..एलएनजी.. के आयात करने और 9.9 करोड डालर की लागत से एक पाइपलाइन बनाने का एक समौता किया है

पुनीत.कैलाश.रमेश1800वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+