नंदीग्राम में सीआरपीएफ जवानों को तैनात करने का आग्रह
कोलकाता 29 अक्टूबर .वार्ता. पश्चिम बंगाल सरकार ने केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल.सीआरपीएफ. जवानों को नंदीग्राम में तैनात करने का अनुरोध किया है जबकि मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य ने इस क्षेत्र में शांति बहाल करने के लिए विपक्ष से मदद करने की एक बार फिर से अपील की
श्री भट्टाचार्य ने आज यहा पत्रकारों को बताया कि उन्होंने केन्द्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल से हिंसाग्रस्त नंदीग्राम में सीआरपीएफ जवानों की तैनाती किये जाने पर बात की है
हालांकि नंदीग्राम में सेना को बुलाये जाने की किसी भी संभावना से इंकार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक राजनीतिक इच्छा नहीं होगी तब तक न तो पुलिस और न ही सेना यहां सामान्य स्थिति पैदा कर सकती है
मुख्यमंत्री की अपील के एक घंटे बाद ही तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बेनर्जी ने सरकार के साथ शांति वार्ता किये जाने की किसी भी संभावना से इंकार किया
सुश्री बेनर्जी ने पत्रकारों से कहा..मैं सभी विकल्पों पर प्रयास करूगी लेकिन लोकतंत्र के हत्यारों के साथ बातचीत नहीं करूगी 1मैं श्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के साथ शांति वार्ता में भाग लेने वाली अंतिम व्यक्ति रहूंगी1.. देवेन्द्र सत्या रामलाल2138वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
